Home मनोरंजन शादी के बाद प्रिंस ने युविका को दिया करोड़ों का गिफ्ट, कीमत...

शादी के बाद प्रिंस ने युविका को दिया करोड़ों का गिफ्ट, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

331
0

बिग बॉस सीजन 9 के विनर रहे प्रिंस नरूला अपनी मंगेतर युविका चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। 12 अक्टूबर को दोनों ने शादी रचाई।

अपनी शादी के बाद प्रिंस नरूला ने अपनी बीवी युविका को शादी के दिन एक बेहतरिन गिफ्ट दिया है। इस गिफ्ट के बारे में जानकर आप हैरान भी हो सकते हैं। इस गिफ्ट का कॉस्ट  2.65 करोड़ रु. है।

जी हां यह बात बिल्कुल सही है। आपको बता दें कि प्रिंस नरुला जिस बीएमडब्लू से युविका से शादी रचाने के लेने के लिए उनके घर गए थे। वहीं बीएमडब्लू उन्होंने अपनी वाइफ युविका को शादी का उपहार दिया है।

न्यूज पोर्टल भास्कर के अनुसार इस बीएमडब्लू का मॉडल है बीएमडब्लू आई8(कार का मॉडल BMW i8) है,  जिसकी कीमत 2.65 करोड़ रु. है।  ये कार प्रिंस की तरफ से युविका को शादी के बाद का पहला तोहफा है।

आपको बता दें कि अपनी शादी के दिन ये दोनों कपल काफी मस्ती के मूड में नजर आए। दोनों खुद भी काफी उत्साहित नजर आए. दोनों ने फोटोशूट करवाया और साथियों के साथ जमकर डांस भी किया।

दोनों ने रोमांटिक मोमेंट्स शेयर किए। युविका काफी खुश नजर आईं।  दोनों ने अपने प्यार को नया नाम दे दिया।  लंबे रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी रचाई।आपको बता दें कि  दोनों की शादी मुंबई के एक होटल में पंजाबी रीति रिवाजों से हुई। युविका इस मौके पर खूबसूरत लाल रंग की लहंगा चोली पहने नजर आईं जबकि प्रिंस ने शेरवानी पहनी हुई थी।

विदाई के समय जब युविका काफी इमोशनल हो गई थीं। उनके आंखों से आंसू निकले लगे थे। ऐसे में युविका की मां भी रोने लगी। मां-बेटी को रोता देख प्रिंस सामने आए और दोनों की सम्हाला।