Home छत्तीसगढ़ आकाशवाणी में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का साक्षात्कार, सी-विजिल एप के बारे...

आकाशवाणी में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का साक्षात्कार, सी-विजिल एप के बारे में देंगे जानकारी

263
0
cvigil app

रायपुर, आकाशवाणी के रायपुर केन्द्र से छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  सुब्रत साहू का साक्षात्कार  आज रात्रि 8.30 बजे प्रसारित किया जाएगा।

साहू अपने इस साक्षात्कार में छत्तीसगढ़ विधानसभा के आम चुनाव 2018 पर केन्द्रित मोबाईल एप सी-विजिल एप (C-vigil app) की जानकारी देंगे। यह प्रसारण मीडियम वेब 981 किलो हर्ट्ज पर सुना जा सकेगा।

राज्य में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों से उनका यह साक्षात्कार एक साथ प्रसारित किया जाएगा।