Home खेल यूथ ओलिंपिक में भारत को पहली बार मिला सोना

यूथ ओलिंपिक में भारत को पहली बार मिला सोना

167
0
  • वेटलिफ्टर लालरिननुंगा ने दिलाया स्वर्ण

ब्यूनस आयर्स. वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिननुंगा ने  यूथ ओलिपिंक में स्वर्ण पदक जीता। इन खेलों के आठ साल के इतिहास में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है।

15 साल के लालरिननुंगा ने 62 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। इन खेलों में भारत को तीन रजत समेत कुल चार पदक मिले हैं।

वर्ल्ड यूथ चैम्पियनशिप में रजत पदक विजेता लालरिननुंगा ने कुल 274 किलोग्राम भार उठाया। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 150 और स्नैच में 124 किग्रा भार उठाया। वे 26 अक्टूबर को 16 साल के हो जाएंगे।

लालरिननुंगा ने इसी साल एशियन चैम्पियनशिप में रजत (यूथ) और कांस्य (जूनियर) पदक भी जीता था।