Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें 2024-25 का यह आम बजट अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट है: महेश कश्यप

2024-25 का यह आम बजट अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट है: महेश कश्यप

92
0

जगदलपुर। 2024-25 का यह आम बजट अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट है। देश को विकास और प्रगति के पथ पर ले जाने वाला बजट है। देशवासियों के सपनों को पूरा करने के साथ विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने की मजबूत आधारशिला इस बजट के माध्यम से रखी गई है। विकसित भारत के संकल्प की ओर अब देश और तेजी से कदम बढ़ाएगा। इस बजट की भारत के आर्थिक समृद्धि को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस बजट में गरीब, युवा, किसान, मध्यम वर्ग, नारीशक्ति सबका ख्याल रखा गया है। सभी के विश्वास के साथ सबका विकास करते हुए विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला यह बजट है। इस बजट में छत्तीसगढ़ व बस्तरवासियों रेल यात्र के सपनों को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ को कई अहम रेल परियोजनाओं के लिए राशि की सौगात दी गई है। मैं इसके लिए देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री आदरणीय श्रीमति निर्मला सीतारमण जी का आभार प्रकट करता हूं। मैं और समस्त बस्तरवासी इस समावेशी बजट का स्वागत करते हैं।