Home राजनीति मोदी की गारंटी, विष्णु के सुशासन, विजय की रणनीति से नक्सली टेक...

मोदी की गारंटी, विष्णु के सुशासन, विजय की रणनीति से नक्सली टेक रहे है घुटने…मनीष पारख

55
0

जगदलपुर। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जहां एक ओर बस्तर के चहुँमुखी विकास के लिए संकल्पित हैं तो वहीं दूसरी ओर वर्षों से प्रदेश के आदिवासी भाई-बहनों के अधिकारों का शोषण कर रहे नक्सलियों की प्रदेश में भाजपा की सरकार स्थापित होने के बाद नक्सल मोर्चे पर सफल रणनीति से अब नक्सलियों की कमर टूटती नज़र आने लगी है। जिसे लेकर बस्तर भाजपा के नेता मनीष पारख ने कहा कि, “मोदी की गारंटी” पूरी हो रही हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की जनता से बस्तर को नक्सलमुक्त करने का वादा किया था।

प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा नक्सलवाद समाप्ति के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। जिसका परिणाम आज सबके सामने हैं। नक्सलियों में खौफ का माहौल हैं सुरक्षा बल के जवान, नक्सलियों से पूरी मुस्तैदी के साथ लोहा लेकर नक्सलियों को ढेर कर रहे हैं। भाजपा सरकार की मंशा प्रारंभ से शांति व वार्ता की रही है लेकिन विकास विरोधी नक्सलियों के अड़ियल रवैया के कारण भाजपा सरकार नक्सलियों को नेस्तानाबूत कर रहे हैं। भाजपा सरकार के नक्सल उन्मूलन नीति ने नक्सली मिलिट्री विंग की कमर तोड़ कर रख दी हैं।

मनीष पारख ने आगे कहा कि, भाजपा सरकार के 5 महीने के सुशासन में ही 120 नक्सली ढेर हुए, 153 नक्सलियों की गिरफ्तारी व 375 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया हैं। भाजपा सरकार ने नक्सलियों को शांति वार्ता का प्रस्ताव देकर मुख्यधारा से जुड़कर बस्तर व छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान देने का आह्वान किया था। नक्सली वार्ता से नहीं मान रहे हैं तो सरकार बंदूक की गोली से जवाब दे रहे हैं। राह से भटके हुए नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। सरकार, बस्तर और बस्तरवासियों के विकास, प्रगति और उन्नति के लिए दृढसंकल्पित हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा व सुरक्षा बल के जवानों के आगे नक्सली अब कभी अपने मंसूबो में कामयाब नहीं होंगे। नक्सली विकास विरोधी हैं। नक्सलियों ने बस्तर और बस्तरवासियों के विकास को हमेशा रोकने का प्रयास किया हैं। नक्सलियों ने 4 दशक से बस्तर को विकास से वंचित कर बस्तरवासियों का शोषण किया। उनके मौलिक अधिकारों को छीनकर अपनी जेब गर्म करते रहे हैं उनका काम केवल तेंदुपत्ता संग्राहकों, ठेकेदारों व माइनिंग से वसूली करना हैं।

भाजपा नेता मनीष पारख ने नक्सली उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा व सुरक्षा बल के जवानों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया हैं। भाजपा सरकार द्वारा नक्सलियों के लिए बनाई जा रही पुनर्वास नीति के लिए उन्ही लोगों से सुझाव मांगा गया हैं। इसके लिए सरकार के तरफ से बकायदा गूगल फॉर्म और ईमेल आईडी जारी किया गया हैं।

भाजपा नेता मनीष पारख ने भाजपा सरकार के महत्वाकांक्षी योजना नियद नेल्ला नार योजना की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार नागरिकों को सड़क, आवास योजना, उज्ज्वला योजना, सिंचाई पंप, हैंड पंप, खेल का मैदान, बिजली, एटीएम, वन अधिकार पट्टा, मोबाइल टावर, डीटीएच जैसी सुविधाएँ ग्रामीणों को सीधे मिलेंगी। 32 व्यक्तिमूलक योजना भी इन गाँवों के लोगों तक पहुँचे इसके लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। डबल इंजन की भाजपा सरकार में बस्तर का दिन-दुगुनी रात-चौगुनी विकास होगा।