Home राजनीति जेपी नड्डा को सुनने उमड़ी हजारों की भीड़, विधानसभा चुनाव के दावेदारों...

जेपी नड्डा को सुनने उमड़ी हजारों की भीड़, विधानसभा चुनाव के दावेदारों ने झोंकी पूरी ताकत, बीजेपी अब एक्शन मोड में

319
0

जगदलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जगदलपुर पहुँचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। लालबाग मैदान में उन्हें सुनने को उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ से उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। जेपी नड्डा के कार्यक्रम को सफल बनाने बस्तर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी और इसमें वे सफल भी हुए। बस्तर से लेकर प्रदेश के नेताओं ने नड्डा के सामने खुद को साबित करने कोई कसर नहीं छोड़ी। ख़ासकर विधानसभा चुनाव के दावेदारों ने पूरी जान लगा दी। बस्तर भाजपा अब विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में आ गई है। काफी लम्बे समय बाद एक बार फिर से भाजपाई कार्यकर्त्ता पुरे जोश में नजर आए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मोदी राज में देश का चंहुतरफा विकास हुआ है। हम पर राज करने वाले अंग्रेजों को पछाड़कर भारत पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। दुनिया के 97 प्रतिशत मोबाइल भारत में बनते हैं। कोरोना काल में महज 9 महीने में दवा बनाकर भारत दूसरे नंबर पर है। भाजपा आदिवासी हितैषी है। देश की राष्ट्रपति आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू है जो अपने अभिभाषण से 140करोड़ लोगों को सम्बोधित कर रही हैं।

 

 

भूपेश सरकार पर हमला बोलते हुए श्री नड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में अपराध बढ़े है। पुरे देश में हत्या के। मामलों में छत्तीसगढ़ तीसरे और रेप के मामलों में 7वें स्थान पर है। कांग्रेस का नाम ही छलावा है। प्रदेश में जब डॉ. रमन सिंह की सरकार थी तो सुख, शांति, चैन और अमन था। सब लोगों के काम हो रहे थे। लेकिन भूपेश सरकार में नक्सली हमले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि, अब समय आ गया है कि बघेल को आराम दो और भारतीय जनता पार्टी को काम दो।