Home राजनीति अब कांग्रेस भी हुई आक्रामक,जिलाध्यक्ष ने मुन्नी बाई केस रीओपन करने सहित...

अब कांग्रेस भी हुई आक्रामक,जिलाध्यक्ष ने मुन्नी बाई केस रीओपन करने सहित रखीं ये मांगें…..

323
0

जगदलपुर। पिछले काफी समय से चल रहे सियासी ड्रामे के बाद आज पहली बार कांग्रेस मीडिया से रूबरू हुई। आज कांग्रेसियों के तेवर देखने वाले थे। दो दिन पहले एक साल पुराने लंबित प्रकरण में भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के बाद अब शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपनी तीन मांगें रखीं।

ये मांगें निम्न हैं-

1.मुन्नी बाई केस रीओपन किया जाए। जांच कर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई हो।
2. भाजपाइयों के खिलाफ लंबित प्रकरणों में उदासीनता बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई हो।
3.भाजपा कार्यकाल में स्थानीय जितने भी भ्रष्टाचार किये गए हैं। उनकी जांच कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो।

राजीव शर्मा ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा के नेता प्रशासनिक आतंकवाद की बात करते हैं।इनकी 15 साल की सरकार में सरकारी एजेंसी का कैसा दुरुपयोग हुआ है पहले यह देखा जाए। इनके कहने पर कांग्रेस भवन में घुसकर पुलिस मारपीट किया करती थी।कांग्रेस भवन छावनी में तब्दील कर देते थे। रात से ही नजरबंद कर दिया जाता था। बावजूद इसके हमारा संघर्ष बस्तर के हित में जारी रहा।