Home राजनीति जशपुर घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का मौन धरना,मुँह में...

जशपुर घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का मौन धरना,मुँह में काली पट्टी लगा कर किया विरोध प्रदर्शन,महिलाओं को सुरक्षा देने में प्रदेश सरकार विफल-रामकुमारी यादव

216
0

जगदलपुर।जशपुर के दिव्यांग केन्द्र मे पाँच बच्चियों से दुष्कर्म की घटना के विरोध में भारतीय महिला मोर्चा ने आज हाथों में तख्तियाँ लिये मुँह में काली पट्टी लगा कर मौन धरना दिया। स्थानीय सिटी ग्राऊण्ड के सामने महिला मोर्चा की कार्यकर्तायें व भाजपा के पदाधिकारी दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक धरना प्रदर्शन में बैठे रहे।


भाजपा महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष रामकुमारी यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ अत्याचार व अनाचार की घटनायें लगातार हो रही है।सत्तासीन प्रदेश कांग्रेस सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने व कानून व्यवस्था बनाये रखने में पूरी तअसफल है। जशपुर में दिव्यांग बच्चियों से हुई घटना शर्मनाक व निंदनीय है। प्रदेश में महिलायें सुरक्षित नहीं है।