Home राजनीति Breaking News:आज-कल में जारी हो सकती है निगम- मंडलों की बहुप्रतीक्षित सूची,...

Breaking News:आज-कल में जारी हो सकती है निगम- मंडलों की बहुप्रतीक्षित सूची, छह से दस इन नामों पर लग सकती है मुहर

950
0

जगदलपुर। निगम- मंडल की बहुप्रतिक्षित सूची आज-कल में जारी हो सकती है। इस सूची में आठ से दस नाम होने के संकेत दिए गए हैं। संकेतों को अनुसार कांग्रेस के जिन नेताओं को इस सूची में जगह दी जा रही है, उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बेहद करीबी माना जाता है।
सूत्रों के अनुसार आयोग, निगम-मंडलों में जिन्हें जगह मिल रही है उनमें अटल श्रीवास्तव को टूरिज़्म और आरपी सिंह को ब्रेवरेज कार्पोरेशन मिल सकता है। सूची में प्रीति खांडे, शंकर धुर्वा, अग्नि चंद्राकर, उत्तम वासुदेव के नाम भी शामिल है। पूर्व आईएएस सरजियस मिंज को वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया जा रहा है। रवि घोष और चंद्रशेखर शुक्ला इन दो में से किसी एक को लेकर भी सूचना है कि सूची में इनका नाम हो सकता है।