Home राजनीति कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे भाजपाई,बेरिकेट्स तोड़ पाने में रहे असफल,विष्णु देव...

कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे भाजपाई,बेरिकेट्स तोड़ पाने में रहे असफल,विष्णु देव साय ने कहा-हर मोर्चे पर विफल रही है कांग्रेस सरकार

296
0

जगदलपुर। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा धरना प्रदर्शन कर धान खरीदी को लेकर सरकार को घेर रही है। जगदलपुर में भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की लेकिन तीन बेरिकेट्स में से एक भी बेरिकेट्स नही तोड़ पाए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई।

कलेक्ट्रेट घेराव से पहले सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हर मोर्चे पर कांग्रेस सरकार विफल रही है। कांग्रेस ने गंगाजल की झूठी कसम खाई है। भाजपा राज में बारदाना की कभी कमी नहीं हुई न ही किसानों को धान बेचने मे कभी परेशानी हुई। छत्तीसगढ़ सरकार की नीति के कारण दो साल में 234 किसानों ने आत्महत्या की। कोंडागांव के एक किसान की जमीन का रकबा कम करने की वजह से उसके धान की कम खरीदी हुई। जिसके कारण किसान ने आत्महत्या कर ली।

श्री साय ने राज्य सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी और धान खरीदी में लापरवाही का भी आरोप लगाया और कहा कि पिछले 2 सालों से किसानों को अपने धान बेचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.राज्य सरकार ने किसानों को पर्याप्त बारदाना उपलब्ध नहीं कराया है और उल्टे किसानों का रकबा भी कम कर दिया है।