Home देश – विदेश देशभर की पुलिस में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी, क्या कहते हैं राज्यों...

देशभर की पुलिस में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी, क्या कहते हैं राज्यों के आंकड़े,आइये जानें..…

382
0

नई दिल्ली, जेएनएन। देशभर की पुलिस में महिलाओं की हिस्सेदारी 16.5 फीसद बढ़ी है। यह आंकड़ा ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट की रिपोर्ट में सामने आया है। आंकड़ों के अनुसार, देशभर में पुलिस फोर्स की कुल तादाद 20,91,488 है, जिनमें 2,15,504 महिलाएं हैं, यानी कुल पुलिस बल में 10.3 फीसद महिलाएं हैं। राज्यों में बिहार पुलिस में महिलाओं की सबसे ज्यादा 25.3 फीसद हिस्सेदारी है। बिहार पुलिस में नागरिक पुलिस, जिला सशस्त्र रिजर्व, विशेष सशस्त्र पुलिस और भारत रिजर्व बटालियन आते हैं। बिहार के बाद हिमाचल प्रदेश का नंबर है, जहां महिलाओं की हिस्सेदारी 19.15 फीसदी है। इसके बाद चंडीगढ़ में 18.78 फीसदी और तमिलनाडु में 18.5 फीसदी है। जम्मू और कश्मीर पुलिस में महिलाओं की सबसे कम 3.31 फीसदी हिस्सेदारी महिलाओं की है। इसके बाद तेलंगाना में 5.11 फीसदी की हिस्सेदारी है।

ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह आंकड़ा 1 जनवरी, 2020 तक के आकलन के आधार पर है। रिपोर्ट के अनुसार, एनआईए में कुल 37 महिलाएं हैं, जो कि उसकी कुल संख्या का 4.64 प्रतिशत है। वहीं केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में कुल संख्या में 475 महिलाएं हैं, जो कि उसकी कुल संख्या का 7.96 प्रतिशत है।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में महिलाओं की हिस्सेदारी सिर्फ 2.9 फीसद है। 9.9 लाख वाले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में महिलाओं की कुल संख्या 29,249 है, जिनमें से सीआईएसएफ में 8,631 महिलाएं, सीआरपीएफ में 7,860 और बीएसएफ में 5,130 हैं। ट्रैफिक पुलिस में राष्ट्रीय स्तर पर 5,979, स्पेशल ब्रांच में इंटेलीजेंस के मामलों से जुड़ी 3,632, आतंकवाद, गंभीर घटनाओं आदि से जुड़े मामलों में 516 महिलाओं की तैनाती है।

राज्यों में बिहार पुलिस में महिलाओं की सबसे ज्यादा 25.3 फीसद हिस्सेदारी है। बिहार पुलिस में नागरिक पुलिस, जिला सशस्त्र रिजर्व, विशेष सशस्त्र पुलिस और भारत रिजर्व बटालियन आते हैं। बिहार के बाद हिमाचल प्रदेश का नंबर है, जहां महिलाओं की हिस्सेदारी 19.15 फीसदी है। इसके बाद चंडीगढ़ में 18.78 फीसदी और तमिलनाडु में 18.5 फीसदी है। जम्मू और कश्मीर पुलिस में महिलाओं की सबसे कम 3.31 फीसदी हिस्सेदारी महिलाओं की है। इसके बाद तेलंगाना में 5.11 फीसदी की हिस्सेदारी है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह आंकड़ा 1 जनवरी, 2020 तक के आकलन के आधार पर है। रिपोर्ट के अनुसार, एनआईए में कुल 37 महिलाएं हैं, जो कि उसकी कुल संख्या का 4.64 प्रतिशत है। वहीं केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में कुल संख्या में 475 महिलाएं हैं, जो कि उसकी कुल संख्या का 7.96 प्रतिशत है।

Previous articleएनएमडीसी बना सैप-एस/4 हाना प्लेटफार्म पर ईआरपी लागू करने वाला पहला पीएसई
Next articleहिन्दू क्षत्रिय वाहिनी द्वारा विवेकानंद जयंती पर महाराणा प्रताप की मूर्ति की साफ सफाई की गई, हॉस्पिटल में किया गया फल वितरण व ब्लड डोनेट