Home Uncategorized एनएसयूआई ने एक रुपया एक पैली धान, देकर बढ़ाएं किसानों का सम्मान...

एनएसयूआई ने एक रुपया एक पैली धान, देकर बढ़ाएं किसानों का सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत की,केंद्र के काले कानून का विरोध जताया।

262
0

जगदलपुर।आज बस्तर जिला एनएसयूआई ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा जी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश सचिव आदित्य सिंह बिसेन के नेतृत्व में बस्तर जिले के विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों के बीच जाकर एक रुपया एक पैली धान, देकर बढ़ाएं किसानों का सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसमे किसानों ने समर्थन दे कर केंद्र के काले कानून का विरोध जताया।

प्रदेश सचिव आदित्य सिंह ने बताया बस्तर के किसान, किसान आंदोलन का पूर्ण समर्थन कर रहे हैं, एनएसयूआई के लोगों को अपने किसान भाइयों का साथ देने के लिए 1 के जगह 3 से 5 पैली धान एवं 1 रुपए से अधिक धन राशि भी अपनी स्वेक्षा से प्रदान कर रहे हैं, केंद्र सरकार के काले कानून के बारे में छत्तीसगढ़, बस्तर के किसान भी भली भांति समझ चुके हैं जिसके फल स्वरूप वह हमारे आंदोलन में बढ़ चढ़ कर सहयोग प्रदान कर रहे है और कानून के खिलाफ दत कर खड़े है।
किसानों द्वारा दी गई सहायता राशि से एनएसयूआई दिल्ली बार्डर में बैठे किसानों के लिए गरम कपड़े एवं कंबल जैसी वस्तुएं खरीद कर भेजेगी।

इस कार्यक्रम ने मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज़ीशान कुरैशी, प्रदेश सचिव आदित्य सिंह बिसेन, प्रदेश सह सचिव अरुण गुप्ता,प्रदेश प्रवक्ता उस्मान रज़ा,प्रदेश सचिव ज्योति राव,जगदलपुर विधानसभा अध्यक्ष विशाल खमबारी,जिला उपाध्यक्ष लवी थॉमस,संभाग संयोजक हेमंत कश्यप,जिला महासचिव नंदू बिसाई,जिला महासचिव पंकज केंवट, जिला महासचिव दुर्गेश नेताम, जगदलपुर ब्लॉक अध्यक्ष फैसल नवी, माज़ लीला एवं स्कूल यूनिट अध्यक्ष शेक अयाज़ उपस्थित रहे।