Home राजनीति कांग्रेस घोषणा पत्र को कापी-पेस्ट कर बन रहा है भाजपा का घोषणा...

कांग्रेस घोषणा पत्र को कापी-पेस्ट कर बन रहा है भाजपा का घोषणा पत्र : कांग्रेस

211
0

जगदलपुर। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने घोषणा पत्र बनाने के लिए किसान, युवा, महिलायें, मजदूर, वकील, डाक्टर, व्यापारी, पत्रकारों एवं शासकीय कर्मचारियों से सुझाव मांगे थे और लोकसभा चुनाव के लिये भी कांग्रेस के द्वारा जन आवाज के माध्यम से घोषणा पत्र बनाने के लिए सुझाव मांगे गये है। कांग्रेस के घोषणा पत्र बनाने की नीति को अब भाजपा कापी-पेस्ट कर रही है। भाजपा घोषणा पत्र बनाने 300 रथ, 7700 बक्से और 100 फोकस ग्रुप के माध्यम से करोड़ों रू. खर्च कर जनता के बीच जा रही है। उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहीं।

आलोक दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2014 लोकसभा चुनाव के वायदे अभी पूरे नहीं किए है। भाजपा झूठ बोलने की कला सिखाने का सेंटर है । उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की जनता भोली भाली है लेकिन भाजपा के चाल,चरित्र और चेहरे से भली भांति परिचित हो गयी है। 15 साल के भाजपा के कुशासन, वादाखिलाफी, कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार से अभी छत्तीसगढ़ मुक्त हुआ है। भाजपा नेता रथ में सवार होकर फिर झूठ का मायाजाल बुनने निकले है।