Home देश – विदेश IMD का अलर्ट: बिहार में फिर से बारिश की संभावना, 16 जिलों...

IMD का अलर्ट: बिहार में फिर से बारिश की संभावना, 16 जिलों में बिगड़ सकता है मौसम 

2
0

गांगेय पश्चिम बंगाल के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

प्रदेश के दक्षिण मध्य व पूर्वी भागों में गरज-तड़क के साथ कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है, जबकि अन्य भागों के एक या दो स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार हैं। तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। प्रदेश से मानसून की वापसी धीरे-धीरे आरंभ हो गई है।

सुबह-शाम आर्द्रता 70-80 प्रतिशत होने के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा। दोपहर के समय सूर्य के प्रकाश से लोगों को गर्मी का अहसास होगा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। भागलपुर में सर्वाधिक वर्षा 61.1 मिमी दर्ज किया गया।

रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस व 35.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित 17 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा

गया के परैया में 12.4 मिमी, गया के टनकुप्पा में 6.8 मिमी, भागलपुर के नाथ नगर में 5.2 मिमी, कटिहार में 2.5 मिमी, नालंदा के सरमेरा में 2.4 मिमी, पूर्णिया में 2.2 मिमी, कटिहार के बरारी में 1.8 मिमी, पूर्णिया के श्रीनगर में 1.6 मिमी, कटिहार के मानसी में 1.0 मिमी, पूर्णिया के धमदाहा में 0.8 मिमी, किशनगंज के टेढ़ागाछ में 0.6 मिमी, बेगूसराय के 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।