Home राजनीति समाजवादी पार्टी से लड़ेंगे छबिन्द्र कर्मा

समाजवादी पार्टी से लड़ेंगे छबिन्द्र कर्मा

94
0

जगदलपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने पहले चरण की 3 सीटों और दूसरे चरण की 6 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसमें चौकाने वाला नाम छबिंद्र कर्मा का है जो कि कांग्रेस विधायक और दंतेवाड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाई गईं देवती कर्मा के बेटे हैं। छबिंद्र कर्मा कांग्रेस से टिकट चाह रहे थे लेकिन टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही थी। लेकिन अचानक  समाजवादी पार्टी  द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची में छबिन्द्र कर्मा का नाम आना निश्चय ही चौंकाने वाली खबर है। अब वे सपा की टिकट पर अपनी मां देवती कर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

सपा की विधानसभा प्रत्याशियों की सूची

बीजापुर संतोष सुमन
जगदलपुर विमलेश दुबे
दंतेवाड़ा छबिंद्र कर्मा
रायपुर पश्चिम नवीन गुप्ता
बसना योगेंद्र भोई
अकलतरा जीवन सिंह यादव
पामगढ़ मुकेश लहरे
कोरबा अमरनाथ अग्रवाल
वैशाली नगर शुबेंद्र सिंह यादव