Home देश – विदेश दिवाली, छठ पूजा पर स्पेशल ट्रेनों की झड़ी, बुकिंग शुरू

दिवाली, छठ पूजा पर स्पेशल ट्रेनों की झड़ी, बुकिंग शुरू

287
0

ट्रेनों में दिवाली और छठ पूजा पर लंबी वेटिंग के मद्देनजर रेल प्रशासन ने एक दर्जन स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है।

ये ट्रेनें दशहरा बाद से छठ पूजा तक चलेंगी। इन सभी ट्रेनों का स्टॉपेज कानपुर सेंट्रल पर है।

इसका मतलब यात्री कानपुर से गोरखपुर, दिल्ली, पटना, कोलकाता, मुंबई सहित कई रूटों पर जा सकेंगे। इन ट्रेनों में बुकिंग आज से शुरू हो गई है।

स्पेशल ट्रेनें और उनकी समय सारिणी

1. 04045 गोरखपुर से आनंद विहार, 21 अक्तूबर से 11 नवंबर 2018 तक हर रविवार। गोरखपुर से शाम 14:45 बजे चलकर कानपुर 00:30 बजे, दिल्ली सुबह 8:35 बजे।

2. 04046 आनंद विहार से गोरखपुर, 20 अक्तूबर से 10 नवंबर 2018 तक हर शनिवार। 22:20 बजे दिल्ली से चलकर सेंट्रल 4:30 बजे, गोरखपुर 12:15 बजे

3. 04001 भागलपुर से दिल्ली, 19 अक्तूबर से 16 नवंबर 2018 तक हर शुक्रवार। भागलपुर से 17:30 बजे चलकर सेंट्रल दूसरे दिन 7:20 बजे, आनंद विहार 14:10 बजे

4. 04002 दिल्ली से भागलपुर, 18 अक्तूबर से 15 नवंबर 2018 तक हर गुरुवार। दिल्ली से 16:55 बजे, कानपुर आएगी 22:12 बजे, दूसरे दिन 11:00 बजे भागलपुर

5. 04021 पटना से दिल्ली, हर शनिवार 20 अक्तूबर से 17 नवंबर 2018 तक। पटना से 19:35 बजे, कानपुर सेंट्रल पर सुबह 7:35 बजे। आनंद विहार पहुंचेगी 14:10 बजे

6. 04022 दिल्ली से पटना, हर शनिवार 20 अक्तूबर से 17 नवंबर 2018 तक। दिल्ली से 00:10 बजे, कानपुर 7:00 बजे, पटना पहुंचेगी शाम 16:20 बजे।

7. 04043 गया से दिल्ली, 4 नवंबर से 11 नवंबर 2018 तक हर रविवार। गया से 23:20 बजे, कानपुर आएगी 9:30 बजे, दिल्ली पहुंचेगी 17:05 बजे।

8. 04044 दिल्ली से गया, 4 से 11 नवंबर 2018 तक हर रविवार। दिल्ली से 00:10 बजे, सेंट्रल स्टेशन 7:35 बजे, गया पहुंचेगी 20:20 बजे।

9. 04041 जयनगर से दिल्ली, हर बुधवार 17 अक्तूबर से 21 नवंबर 2018 तक। जयनगर से 01:35 बजे, कानपुर सेंट्रल 17:30 बजे, दिल्ली रात 00:10 बजे।

10. 04041 दिल्ली से जयनगर, हर मंगलवार 16 अक्तूबर से 20 नवंबर 2018 तक। दिल्ली से 00:10 बजे, कानपुर 6:40 बजे, जयनगर 23:30 बजे।