Home राजनीति कांग्रेसी जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा गिरफ्तार, जेल भरो आंदोलन में जाने की थी...

कांग्रेसी जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा गिरफ्तार, जेल भरो आंदोलन में जाने की थी तैयारी

350
0

जगदलपुर। सेक्स सीडी मामले में भूपेश बघेल को जेल भेजे जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भूपेश बघेल को राजनीतिक षडयंत्र के तहत फंसाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में जेल भरो आंदोलन का एलान किया है। कांग्रेस के आंदोलन के मद्देनजर बस्तर पुलिस ने सक्रियता दिखते हुए कांग्रेस के बस्तर जिलाध्यक्ष शहरी राजीव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों की मानें तो राजीव शर्मा जेल भरो आंदोलन में भाग लेने रायपुर जाने की तैयारी में थे तभी देर रात कांग्रेस भवन के सामने से पुलिस ने उन्हें उठा लिया है।

छत्तीसगढ़ पुलिस कांग्रेस के जेल भरो आंदोलन को दबाने काफी सख्त नज़र आ रही है। देर रात से ही पूरे राज्य में रायपुर पहुंचने से पहले ही कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का दौर जारी है। लगभग सभी शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।