Home राजनीति भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया मुख्यमंत्री का...

भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन, बस्तर से सैकड़ों कांग्रेसी जा रहे हैं रायपुर

254
0

जगदलपुर। बहुचर्चित सीडी कांड में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल को 8 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। सीडी कांड को लेकर भूपेश बघेल की गिरफ्तारी से नाराज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी व यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा आज शाम कांग्रेस भवन के सामने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का पुतला दहन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव मल्कीत सिंह गैदु ,प्रदेश सचिव सत्तार अली ,वरिष्ट कांग्रेसी रेखचंद जैन ,युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष ज़िशान कुरैशी एवं अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मलकीत सिंह गैदु ने कहा कि अंतागढ़ सीडी मामले में सरकार ने इतनी तत्परता नहीं दिखाई जितनी अब दिखा रही है। भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाने के दो दिन बाद ही रविवार को शाम सात बजे उन्हें नोटिस थमा दिया जाता है। भूपेश बघेल के नेतृत्व में होने वाले जंगल सत्याग्रह से घबराकर भाजपा सरकार ने इस षड्यंत्र को अंजाम दिया। सैकड़ों की संख्या में बस्तर से कांग्रेसी आज रायपुर जा रहे हैं।

ज्ञात हो कि सीडी कांड में सीबीआई की विशेष कोर्ट में भूपेश बघेल द्वारा खुद को निर्दोष बताते हुए जमानत लेने से इंकार करने के बाद उन्हें जेल ले जाया जा रहा है। भूपेश बघेल ने जेल में सत्याग्रह करनेकी बात कही है।