Home राजनीति भाजपा नगर कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित,देवतुल्य कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति...

भाजपा नगर कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित,देवतुल्य कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति – रूपसिंह मण्डावी,जनता से सतत् जुड़े कार्यकर्ता, जन समस्याओं का करें समाधान – श्रीनिवास राव मद्दी

110
0

जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल कार्यकारिणी समिति की बैठक बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई। जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा व नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को गंभीरता से लेने कहा गया।

नगर कार्यकारिणी बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति है। देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार आसीन है, यह कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही प्रतिफल है। आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का परचम लहराये, इसके लिये योजनाबद्ध रुप से सभी देवतुल्य कार्यकर्ता जनता के बीच जाये,संवाद स्थापित करें, जन समस्याओं का समाधान करें। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचे, इस दिशा में गंभीरता से पहले हो।
पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में जनता जनार्दन ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। प्रदेश व देश में भाजपा की सरकार है और हम सभी कार्यकर्ताओं के लिये गौरव का विषय है। बड़ा दायित्व बड़ी जिम्मेदारी भी लेकर आता है, भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता जनता से सतत जुड़े और नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा की विजय सुनिश्चित करने अभी से ठोस कार्य में जुट जायें।
नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरी। मण्डल प्रभारी व जिला महामंत्री वेदप्रकाश पाण्डेय ने आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा रखी। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्याशरण तिवारी ने स्थानीय निकाय चुनाव के संबंध में व तैयारियों को लेकर उद्बोधन दिया। प्रदेश प्रवक्ता व पार्षद संजय पाण्डेय ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के मुख्य बिन्दुओं का वाचन किया। महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने नरेंद्र मोदी के लगातार देश के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई प्रस्तावना रखी। दिवंगत कार्यकर्ताओं के लिये श्रद्धांजलि नगर मंत्री शशिनाथ पाठक द्वारा बैठक में दी गयी। बैठक में महारानी वार्ड बूथ में लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक मत प्राप्त करने प्रभारी आशुतोष पाल का सम्मान किया गया।
कार्यकारिणी बैठक का संचालन महामंत्री आर्येन्द्र सिंह आर्य एवं आभार प्रदर्शन योगेश ठाकुर ने किया।